कोरोना के नए मामलों और मौतों की संख्या में मामूली कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के नए मामलों और मौतों की संख्या में मामूली कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 146,841,882 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,104,743 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2882204 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 14556209 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 197894 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,76,36,307 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,23144 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2771 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,51,827 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 82.54 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.34 फीसदी है। मृत्यु दर 1.12 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 26 अप्रैल को 16,58,700 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,95,77,480 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 14,52,71,186 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

केरल में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 32,819 नए मामले

केरल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 32,819 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अभी भी 2,47,181 सक्रिय मरीज हैं।

सोमवार को कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। भारत में नए मामलों में यह गिरावट महाराष्ट्र की वजह से भी आई है, जहां सोमवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट आई। राज्य में जहां हर दिन 60 हजार के पार नए मामले आ रहे थे तो वहीं, सोमवार को 48 हजार 700 नए मामले आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी कम हो गई है।

महाराष्ट्र से जहां एक ओर थोड़ी राहत मिली तो अब दिल्ली में कोरोना ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। राजधानी में सोमवार को कोरोना से रिकॉर्ड 380 लोगों की जान गई। यह एक दिन में सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 20 हजार 20201 नए मामले दर्ज किए गए।

कोरोना संक्रमण कितना घातक हो चुका है, इसे महीनों के आंकड़ों के जरिए समझा जा सकता है। अकेले अप्रैल में (26 अप्रैल तक के आंकड़ों के साथ) 51 हजार 63 हजार 828 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मार्च के महीने में देश में 10,25,863 मामले सामने आए थे। फरवरी में तो केवल 3 लाख 50 हजार 548 नए मामले सामने आए थे जोकि इन दिनों रोजाना आने वाले मामलों के बराबर है। वहीं जनवरी के महीने में देश में कुल 4,79,409 नए मामले दर्ज किए गए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

95131

940574

7736

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

130

5520

66

अरुणाचल प्रदेश

724

16993

58

असम

19111

220344

1215

बिहार

89661

323514

2222

चंडीगढ़

5514

33498

440

छत्तीसगढ़

121352

538558

7536

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

2022

4700

4

दिल्ली

92358

940930

14628

गोवा

15260

63483

1055

गुजरात 

121461

382426

6486

हरियाणा

79466

352515

3842

हिमाचल प्रदेश 

14326

73504

1363

जम्मू एंड कश्मीर 

20601

140117

2172

झारखंड

49504

155669

2115

कर्नाटक

281061

1073257

14627

केरल

233140

1189267

5138

लद्दाख

1857

11507

138

लक्षद्वीप

1179

1067

1

मध्य प्रदेश 

92534

414235

5221

महाराष्ट्र 

676647

3601796

65284

मणिपुर

910

29267

390

मेघालय

1403

14560

161

मिजोरम

769

4731

13

नागालैंड

727

12413

98

ओडिशा

44948

367111

1997

पुडुचेरी

7510

45758

758

पंजाब

49894

286942

8530

राजस्थान

146640

380550

3685

सिक्किम

928

6261

140

तमिलनाडु

107145

976876

13651

तेलांगना

69221

340590

2094

त्रिपुरा

830

33514

394

उत्तराखंड

39031

115615

2213

उत्तर प्रदेश 

304199

804563

11414

वेस्ट बंगाल

94949

653984

11009

भारत में कुल मामले

2882204

14556209

197894


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।